Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश पटेल ने किया संबोधित
FATEHPUR NEWS: जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू वंशगोपाल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बाबू वंशगोपाल इंटर कॉलेज, रसूलपुर लदीगवा में रविवार को आयोजित हुआ। यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। विचार गोष्ठी में बाबू वंशगोपाल वर्मा के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवती प्रसाद पटेल, रामनाथ बाबू और दीपनारायण सिंह को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बाबू वंशगोपाल वर्मा के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्मा जी ने बहुआ विकास खंड में लगातार तीन बार ब्लॉक प्रमुख का दायित्व संभाला। उन्होंने 1965 में गोपाल इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया। एक छोटे से गांव से निकलकर, शोषित वंचित वर्ग से होते हुए उनका ब्लॉक प्रमुख बनना और शिक्षाविद के रूप में स्थापित होना आज भी प्रेरणादायक है। विचार गोष्ठी के बाद, उनकी स्मृति में दीप प्रज्वलन और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। इस अवसर पर जनसेवक राजेश सिंह सहित समर सिंह, अरविंद कुमार, रूप सिंह, संतराम, गोरे प्रधान, सुमन वर्मा, राजू वर्मा, मानसिंह, बाबा रामसनेही वर्मा, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, जय सिंह, सनी कुमार, आलोक कुमार, नीरज पटेल, सरिता देवी, संतोषी देवी, रानी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।