Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उतारी राम-भरत की आरती
PRATAPGARH NEWS: आस्था, सद्भाव और भाईचारे के प्रतीक जनपद प्रतापगढ़ का ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम आज रविवार को सकुशल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलेभर से श्रद्धालु उमड़े और भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के दर्शन कर धन्य हुए। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंच पर पहुंचकर भगवान राम-भरत-लक्ष्मण-शत्रुघ्न की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती उतारी। इस दौरान पूरा माहौल “जय श्रीराम” के जयघोषों से गूंज उठा। भरत मिलाप के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे तथा सुरक्षा और व्यवस्था की सतत निगरानी की। रामलीला समिति की ओर से जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि “भरत मिलाप केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे जनपदवासियों ने अनुकरणीय सहयोग और शांति के साथ संपन्न कराया।” कार्यक्रम के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर रंगोली, पुष्प सज्जा एवं भव्य झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।