Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रचनाकार का सम्मान साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करता है: अभय सिंह
KUSHINAGAR NEWS: कसया तहसील क्षेत्र के साख़ोपार में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, जनपद इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में राहुल सांकृत्यान सम्मान प्राप्त कविवर चंदेश्वर शर्मा परवाना की कृति मेला का विमोचन अतिथियों ने किया।
रविवार को आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए बीओसीडब्लयू बोर्ड सदस्य उप्र सरकार अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि भोजपुरी कवि परवाना ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कुशीनगर का मान देश विदेश में बढ़ाया है। इस तरह का आयोजन उदीयमान प्रतिभाओं को मंच देता है और उनकी प्रतिभा निखरती है। रचनाकार का सम्मान साहित्य सृजन के लिए प्रेरित करता है। इसलिए हमें कवियों की रचनाओं को पढ़ना चाहिए। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कवि परवाना ने भोजपुरी भाषा का संग्रह देकर पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। किसान नेता गोबर्द्धन प्रसाद गोंड कहा कि रचना काफी कठिन काम है। सृजन का कार्य कर परवाना ने युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित किया है। कवि दिनेश कुमार तिवारी भोजपुरिया ने मेला की समीक्षा करते हुए पुस्तक को गंवई परिवेश की उत्कृष्ट रचना बताया। दिनेश कुमार पाण्डेय डीके ने अपने संबोधन में कवि परवाना की रचनाओं को भोजपुरी लोक साहित्य की धरोहर बताया। कवि परवाना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक समृद्धि के लिए कवि एवं पत्रकार कार्य करें। गद्य लिखें, पद्य लिखें, नाटक लिखें और साहित्य मेला लगवाएं। कवि जनार्दन जी, अश्वनी द्विवेदी, आकाश महेशपुर, राम नरेश शर्मा, विश्व भोजपुरी मंच के जिलाध्यक्ष आरके भट्ट बावरा, डॉ अवधेश नन्द ने अपनी रचनाएं पढ़ी। अतिथियों का स्वागत अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह, विनय कुमार उपाध्याय, दिनेश कुमार ओझा, विनोद तिवारी, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा, असफाक अंसारी, विजय राव, आदित्य कुमार दीक्षित, संदीप मिश्रा, एहतेशाम मिंटू लारी, एड कुशल प्रताप सिंह, मस्तराज शर्मा, मुन्ना राय आदि ने श्री परवाना का माल्यार्पण किया और अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। काव्यात्मक संचालन डॉ घनश्याम तिवारी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रक्षा वाहिनी एसपी सिंह, चन्द्र भूषण पाण्डेय, संजय सिंह, आफताब आलम, मंतोष जायसवाल, दया शंकर सिंह, फेकू सिंह, ब्रह्मा सिंह, आशुतोष शर्मा सहित साहित्य मर्मज्ञ मौजूद रहे।