Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

परशुरामपुर मंडल में आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया कदमताल
BHADHOHI NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को मंडल परशुरामपुर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने सहभागिता किया। इस दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ पथ संचलन जनपद में कई स्थानों टर किया जा रहा है। जो राष्ट्रभक्ति व देशभक्ति के लिए यह कार्य किया जाता है। पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कदमताल करते हुए पूरे अनुशासित तरीके से चल रहे थे। वहीं जिला प्रचारक कमलेश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डाक टिकट व सिक्का जारी किया गया है। उन्होंने डाक टिकट व सिक्का को जारी कर देश की जनता को समर्पित कर दिया। कमलेश जी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, अरुण मिश्र, गौरी शंकर, सौरभ मालवीय सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पथ संचलन में शामिल रहें।