थाना जलालपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के  तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS: थाना जलालपुर पुलिस ने जानलेवा हमले से जुड़े मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी प्रवीण कुमार राय निवासी असबरनपुर की तहरीर पर थाना जलालपुर में मु.अ.सं. 356/25 धारा 3(5), 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 8रू45 बजे असबरनपुर बाईपास हाइवे पुलिया के पास से तीन वांछित अभियुक्त कृ शाहिल चैहान पुत्र संजय चैहान, रवि चैहान पुत्र शिवलाल चैहान, और अखिलेश चैहान पुत्र चन्द्रसेन चैहान, सभी निवासी ग्राम मकरा थाना जलालपुर कृ को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 2 अक्टूबर को वे अपने साथियों प्रद्युम्न चैहान और हिमांशु चैहान के साथ दशहरा मेला देखने गए थे। मेला स्थल पर एक बाइक पर बैठकर नकली पिस्टल के साथ वीडियो रील बना रहे थे। इसी दौरान बाइक स्वामी के टोकने पर विवाद हो गया, जिसके बाद अभियुक्तों ने मिलकर लोहे के पंच, लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *