शादी का झासा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: विन्ध्याचल थाना क्षेत्र की रहनी वाली एक महिला ने 4 अक्टूबर 2025 को अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में नामजद अभियुक्त के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0 अ0 सं0 346/2025 धारा 69, 351(2) बीएनएस व 5J(ii)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था । इस मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” ने महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल को निर्देश दिए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत अभियोग में सुरागरसी-पतारसी और अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में 6 अक्टूबर 2025 को उप-निरीक्षक संजय सिंह, चौकी प्रभारी गैपुरा थाना विन्ध्याचल, अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर  संतोष कुमार सोनकर पुत्र पुटुन सोनकर निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *