अच्छे कर्म और संस्कार से व्यक्ति बनता है महान:महात्मा अगंद पाल

बकनहा में आयोजित हुआ बाबा जयगुरुदेव सत्संग

KUSHINAGAR NEWS: मानव जीवन बहुत भाग्य से मिलता है। आप सभी अच्छे कर्म करें। अच्छे कर्म और संस्कार से ही व्यक्ति महान बनता है ये बातें महात्मा अगंद पाल ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बकनहा में आयोजित बाबा जयगुरुदेव सत्संग में कही। महात्मा अगंद पाल ने कहा कम खाएं। जीवन दीर्घायु होगा। गम खाओ, शांत रहो, क्रोध मत करो, कभी किसी का निन्दा मत करो। शाकाहारी बनें, जीवो पर दया करें। जैसा कर्म होगा, वैसा फल मिलेगा। श्री पाल ने बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों से कहा कि गाँव -गाँव प्रचार करें। शाकाहारी बनो, दुसरो का सहयोग करें। हर सतसंग कार्यक्रम में अपनी एक बुराई छोड़ दें। आयोजक घनश्याम कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान अनुराग कुशवाहा, शिवसागर कुशवाहा, वंशराज कुशवाहा, रविंदर कुशवाहा, हरि कुशवाहा, अजय कुशवाहा, आत्मा गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, पुर्व सहायक निदेशक गोरखपुर ओमप्रकाश गुप्ता, समाजसेविका श्रीमती कमला गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *