Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बार काउंसिल के चुनाव जनवरी 2026 में कराए जाएंगे
AIBE-19 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को Certificate of Practice (COP) शीघ्र जारी किए जाएंगे
Up Bar Council News : उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की आज आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बार काउंसिल के चुनाव जनवरी 2026 में चार चरणों में कराए जाएंगे। बैठक में तय किया गया कि चुनाव से संबंधित नोटिफिकेशन 10 नवंबर 2025 तक जारी कर दिए जाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दो उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीशों को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति बनी है। काउंसिल ने बताया कि यह कदम निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संचालन के उद्देश्य से उठाया गया है।
इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि AIBE-19 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों को Certificate of Practice (COP) शीघ्र जारी किए जाएंगे। जिन अधिवक्ताओं के COP की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें रिन्यूअल आवेदन करने के लिए कहा गया है ताकि वे आगामी चुनाव में मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।
बार काउंसिल ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी नवीनीकृत COP डाक के माध्यम से शीघ्र भेजे जाएंगे, ताकि अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।