श्रीराम का लोकावतार सत्य व नीति तथा धर्म का शंखनाद:आचार्य रामज्ञात

पांच दिवसीय श्रीराम कथा में उमड़े श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: अमांवा के गंजेहड़ी स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल प्रांगण में पांच दिवसीय श्रीराम कथा में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। कथाव्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे रामज्ञात जी महराज ने कहा कि भगवान श्रीराम की आराधना में सामाजिक नीति का पथ अग्रसर हुआ करता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का लोकावतार नीति व सत्य के दर्शन की अनुभूति है। कथाव्यास ने कहा कि भगवान राम की आराधना सदैव निर्मल मन से ही फलीभूत हुआ करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि कभी भी सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य का जीवन ही धर्म की मीमांशा है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के चरित्र में सद्भावना तथा समरसता के साथ अहंकार के विनाश की प्रेरणा सदैव हमें दिशा प्रदान करती रहेगी। उन्होंने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों का उदाहरण रखते हुए भगवान श्रीराम की करुणा तथा दया व भक्तों पर कृपा का भी मार्मिक वर्णन किया। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी एसपी पांडेय ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। संचालन स्वामी भानु प्रताप पांडेय ने किया। इस मौके पर डॉ. ललित पांडेय, राजकिशोर शुक्ल, रामराज शुक्ला, लालजी मिश्र, सूर्य नारायण पांडेय, उमाशंकर, संतोष त्रिपाठी, इंजीनियर सुरेश नारायण त्रिपाठी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *