Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: ननिहाल आया युवक शाम को मोबाइल पर गेम खेल रहा था कि गांव के रंगबाजों ने गेम खेलने से मना किया जिस पर हुई कहासुनी के उपरान्त रंगबाज तीन युवकों ने युवक को पीट दिया और इससे भी रंगबाजों का मन नहीं भरा तो दूसरे दिन सुबह लाठी डंडा से लैस होकर दस से बीस लोगों ने घर चढ़कर युवक के मामा के घर धावा बोल दिया,जिसमे प्रथम पक्ष सरोज और दूसरा पक्ष गौतम की तरफ से आधा दर्जन लहू लुहान हो गए।पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया। संग्रामगढ़ थाना के भरतगढ़ मे ननिहाल आया युवक आलोक सरोज पुत्र स्व भाई लाल रविवार शाम गांव से हटकर बैठकर मोबाईल मे गेम खेल रहा था कि गांव के मोहित गौतम पुत्र ओम प्रकाश,विनय गौतम पुत्र राधेश्याम,निखिल गौतम पुत्र जगदीश रंगबाजी दिखाते हुए आलोक को गेम खेलने से मना किया और जान से मारकर नदी मे फेंक देने की धमकी दी, जिस पर आलोक ने एतराज जताया और विरोध किया। रंगबाजों ने आलोक को भिड़कर मारे पीटे जिस पर आलोक सरोज वहां से किसी तरह भाग कर जान बचाई और घर पहुंचकर मामा लल्ला सरोज पुत्र स्व बुधई को आपबीती सुनाई।इसके बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह रंगबाज निखिल गौतम विनय गौतम और मोहित गौतम अपने परिवार वालों के साथ लाठी डंडा से लैस होकर करीब बीस लोग जिसमे महिला पुरुष शामिल थे, सभी ने लल्ला सरोज के घर चढ़कर मारपीट किया।बच्चे बुजुर्ग महिला कोने अतरे दुबकने को मजबूर हो गए और चुपके से वीडियो बनाया।जिसमे प्रथम पक्ष लल्ला सरोज पुत्र स्व बुधई, रामराज सरोज पुत्र स्व बुधई, विजय सरोज पुत्र स्व भाई लाल, आलोक सरोज पुत्र स्व भाई लाल घायल हो गए जिसमे लल्ला सरोज और विजय सरोज को गम्भीर चोटें आई।दूसरे पक्ष से जगदीश गौतम पुत्र शोभा राम,श्याम लाल गौतम पुत्र शोभा राम,पवन गौतम पुत्र गुरदीन को गम्भीर चोटें आई।दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया है।प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है।गौतम पक्ष ने सरोज पक्ष के घर जाकर मारपीट किया है इसलिए सरोज पक्ष की तरफ से गौतम पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।