Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

राज्य सूचना आयुक्त ने आर्यकन्या पीजी कालेज में शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्राओं को किया जागरूक
आरटीआई की जानकारी सभी के लिए जरुरी रू पंकज जायसवाल
प्रयागराज 06 अक्टूबर। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) की जानकारी सभी को होनी चाहिए जिससे कि लोग उसका उपयोग कर सके क्योंकि सरकार द्वारा आम पब्लिक को दिया गया सबसे प्रमुख हथियार सूचना का अधिकार है। यह बातें राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने मुटठीगंज स्थित आर्य कन्या पीजी कालेज के सभागार में शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्राओं को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आज कही। उन्होंने कहा कि राज्य सूचना आयोग अब आनलाइन शिकायते दर्ज हो रही है, इतना ही नही सुनवाई भी आनलाइन हो रही है जिससे कि परेशान लोगों को राज्य सूचना आयुक्त कार्यालय लखनऊ आने की अब कोई जरुरत नही है। उन्होंने कहा कि लोग जो भी शिकायत आयोग लेकर आनलाइन और आफलाइन आ रहे है उसका त्वरित निस्तारण हो रहा है जिससे कि लोगों को परेशानी ना होने पाये।
इसके पूर्व आर्य कन्या पीजी कालेज के शासीनिकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी का बुके देकर अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर किया। उन्होने आर्य कन्या पीजी कालेज के स्वर्ण जयंती वर्ष पर जारी कालेज की स्मारिका रऔर डाक टिकट भी राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी को भेट किया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि जिन मामलो की कही सुनवाई और न्याय नही मिल पा रहा है उसके लिये सूचना का अधिकार वरदान है। कालेज की प्राचार्य प्रो अर्चना पाठक ने कहा कि आरटीआई से सभी को लाभ मिल रहा है। संगोष्ठी का संचालन असिस्टेंट प्रो (डा ) रंजना त्रिपाठी ने किया। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी से शिक्षको, छात्राओं ने जिज्ञासावश सूचना के अधिकार से संबंधित प्रश्न पूछा जिसका राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने जवाब दिया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र, प्रवक्ता कमलेश कुमार सहित आर्य कन्या पीजी कालेज के सभी विभागों के अध्यक्ष, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, छात्राएं, सभी कर्मचारी मौजूद रहे।