Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जगत तारन गोल्डेन जुबली इंटर कालेज में आठ को किया गया है आयोजन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। पद्मश्री तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज के कृपापात्र शिष्य प्रसिद्ध कथावाचक पं अशोक हरिवंश को गीता ज्ञानयज्ञष् सम्मान से तीर्थराज प्रयागराज में आठ अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक पं अशोक हरिवंश ने आठ वर्षो में देश 14 राज्यों में 1800 से अधिक श्रीरामचरित मानस, श्रीमदभागवद् कथा, किन्नर के श्रीराम सहित अन्य कथाएं की है। वह छत्तीसगढ़ सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर डवलपमेंट के पद पर कार्यरत है जो जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महराज के कृपा पात्र शिष्य है।
आयोजन समिति के संयोजक
सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सनातन एकता मिशन की ओर से ष्गीता ज्ञानयज्ञष् शिक्षक सम्मान आठ अक्टूबर बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से जगत तारन गोल्डेन जुबिली इण्टर कालेज बालसन चैराहा के रवीन्द्रालय सभागार में होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह है जबकि अध्यक्षता जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज श्रृंगवेरपुर धाम करेंगे। सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने बताया कि सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि मुख्य स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद शीतला प्रसाद गौड़, एसीपी विमल कुमार मिश्र, जे डी प्रयागराज मण्डल आरएन विश्वकर्मा , डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप, डीआईओएस पीएन सिंह और एडी बेसिक संजय कुशवाहा हैं। उन्होंने बताया कि गीता ज्ञान यज्ञ में प्रचार-प्रसार और सहयोग के लिए सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, शिक्षको और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत जगत तारन गोल्डेन जुबली की प्रधानाचार्या श्रीमती सुष्मिता कानूनगो करेगी जबकि संचालन डा प्रभाकर त्रिपाठी करेंगे।