Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खाद उपलब्धता और पारदर्शिता पर रहेगा कड़ा निगरानी तंत्र
प्रयागराज। तहसील सोरांव क्षेत्र के जुड़ापुर दादू समिति पर किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए समस्याओं का निस्तारण किया।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के नेतृत्व में किसानों ने समिति के सचिव के खिलाफ खाद वितरण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सोरांव ज्ञानेंद्र नाथ एवं अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा मौके पर पहुंचे और किसानों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने तत्काल समिति पर जाकर किसानों को खाद वितरण कराया और उनकी समस्याओं का समाधान कराया। उर्वरक निरीक्षक व अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी दशा में कालाबाजारी या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस पर सतत निगरानी रखी जाएगी।अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि खाद क्रय के समय अपनी खतौनी साथ लाएं तथा संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक का उपयोग करें, ताकि खाद का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जा सके।