दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपए के आभूषण लूटे

PRATAPGARH NEWS: जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव गौरा के निवासी आभूषण व्यवसाई रविन्द्र सोनी पुत्र श्याम लाल अपनी बाइक से अपराह्न करीब एक बजे बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही की तरफ जा रहा था।जैसे ही वह कटरा गुलाब सिंह चौकी क्षेत्र के ऐजका गांव के समीप पहुंचा उसका पीछा कर रहे सफेद अपाची सवार नकाबपोश तीन बदमाश उसकी बाइक को पीछे से धक्का देकर  गिरा दिया।उसके बाद तमंचा सटाकर डिग्गी की चाबी छीनकर आभूषण के बैग को लेकर भाग निकले।रविन्द्र सोनी ने बताया कि वह ग्राहकों की मांग पर कल करवाचौथ होने के कारण सोने चांदी के जेवर पहुंचाने जा रहा था।उसके पास करीब दो से ढाई लाख रुपए के आभूषण थे।जिसे नकाबपोश बदमाश लूट कर भाग गए।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार तत्काल मौके पर पहुंच गए।जेठवारा और बाघराय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय भी घटना स्थल का मौका मुआयना करने के बाद अपने मातहतों को जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *