खरवई के संकटमोचन बालाजी धाम पर जुटे सनातनी

PRATAPGARH NEWS: अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर देल्हूपुर बाजार के समीप खरवई ग्रामसभा में बकुलाही तट पर स्थित संकट मोचन बालाजी धाम पर आज समाज के प्रमुख सनातनियों का जमावड़ा हुआ जिसमें धाम में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण,सनातन के समक्ष वर्तमान में चुनौतियों पर गंभीर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत धाम स्थित बजरंगबली की मूर्ति के पूजन अर्चन के साथ हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतापगढ़ के मनरेगा लोकपाल डा० समाज शेखर ने कहा कि खरवईं ग्रामसभा का इतिहास गौरवशाली रहा है और ये ग्रामसभा प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों का वृहद भंडार समेटे हुए है।उन्होंने धाम के निर्माण एवं उसके सौंदर्यीकरण हेतु यथासंभव सहयोग एवं पंचायत स्तर पर भी सहयोग की बात की।
वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व गौरा ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा “श्यामू” ने धाम के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धाम हेतु एक मजबूत मंदिर समिति निर्माण की बात की।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के युग में धाम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना जरूरी है जिससे इसकी महत्ता अधिकाधिक सनातनियों एवं समाज तक पहुंच सके।आगे उन्होंने धाम निर्माण हेतु अपनी ओर से हर यथासंभव सहयोग देने की बात की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखर धर्माचार्य श्री ओम प्रकाश पांडेय अनिरुद्ध दास जी ने कहा कि कलयुग के देवता बजरंगबली को समर्पित संकट मोचन बालाजी धाम की भूमि में अथाह ऊर्जा का अनुभव हो रहा है।उन्होंने धाम के निर्माण में अपनी ओर से हर सहयोग देने की बात करते हुए कहा कि भविष्य में ये धाम इस राजमार्ग का प्रमुख तीर्थ बनेगा।उन्होंने धाम हेतु भूमि दान करने वाले गिरी परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए शीघ्र ही एक आयोजन में उनको सम्मानित करने की बात की साथ ही उन्होंने प्रतापगढ़ की प्रमुख संस्था कविकुल के संस्थापक अवधी सम्राट स्व० आद्या प्रसाद मिश्र “उन्मत्त ” जी को सर्वोदय संस्थान की ओर से मरणोपरांत सर्वोदय रत्न की उपाधि से अलंकृत किया। इस सम्मान को स्व० उन्मत्त के पुत्र आलोक आजाद ने ग्रहण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी श्री महेंद्र सिंह जी के प्रभारी श्री दिनेश शर्मा ने धाम हेतु सुगम रास्ते के निर्माण हेतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेन्द्र सिंह से बात की एवं फोन पर संबंधित अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने धाम पर मूलभूत सुविधाओं हेतु शीघ्र ही धरातल पर कार्य करवाने हेतु बात की जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।इससे पूर्व धाम की गत 8 वर्षों में निर्माण प्रक्रिया एवं धाम संबंधी अन्य बातों को बारीकी से धाम के मुख्य महंत योगी देवरहा जंगल बाबा ने सबके समक्ष रखा। जांबाज हिंदुस्तानी सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक आजाद ने धाम पर प्रतिदिन गंगा आरती एवं गौ आरती का प्रस्ताव रखा जिसको सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।बता दें कि संकट मोचन धाम का निर्माण कार्य निरंतर जारी है,किंतु आज हुई  बैठक के पश्चात इसके निर्माण में तेजी आएगी ऐसा उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन इंडिया अगेंस्ट पॉलीथीन के संयोजक आलोक तिवारी ने किया। शिक्षाविद इंदुभाल त्रिपाठी ने धाम हेतु अपनी ओर से हर संभव सहयोग की बात की। कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारे संत सुदामा दास महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। धाम हेतु भूमि दान करने वाले गिरी परिवार से दशरथ गिरी, भारत गिर, नंदू गिरी, भूपेंद्र गिरी, शैलेंद्र गिरी, विजय गिरी,गुड्डू गिरी, सहित प्रमुख रूप से शिवसागर शुक्ल प्रधान, सभापति द्विवेदी, राजू शुक्ला, प्रभाकर तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आलोक सिंह,तांत्रिक लल्लू महाराज, फतेह बहादुर सिंह, पूर्व सैनिक विनय मिश्र, पूर्व सैनिक विशंभर तिवारी, लालमणि मिश्रा, दीपक सिंह, शैलेंद्र गिरी, राजेश शुक्ला, रामानंद पुरी, सूर्यभान दास एवं राज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *