पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु बैठक संपन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) उ० प्र० लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा 12 अक्टूबर को सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल एवं सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु डीएम श्री पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जनपद में सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक तथा सहायक वन संरक्षक प्रारंभिक परीक्षा हेतु 04 परीक्षा केंद्र एमएलके पीजी कॉलेज ब्लॉक ए कला संकाय , एमएलके पीजी कॉलेज ब्लॉक बी वाणिज्य संकाय,एमएलके पीजी कॉलेज ब्लॉक सी विज्ञान संकाय तथा एमपीपी इंटर कॉलेज बनाए गए हैं जिसमें 1824 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बैठक में डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार सभी मानक पूर्ण कर लें , सभी परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थाकों को आयोग के दिशानिर्देशों पर ट्रेनिंग कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सभी संबंधित  अधिकारी / केंद्र व्यवस्थापक आयोग के दिशानिर्देश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सकुशल एवं सूचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराएंगे।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, समस्त एसडीएम, एसडीओ, प्रधानाचार्य चंदन पांडे , सभी केंद्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट , स्टैटिक मेजिस्ट्रेट , केंद्र व्यवस्थापक व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *