Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBADHR NEWS: कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के महुरेसर गांव में मंगलवार के दिन सुबह पिता पुत्र की आपसी रंजिश में खूनी खेल में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के महुरे सर गांव में मंगलवार के दिन सुबह राठौर सिंह पुत्र सुकालू , व नागेंद्र पुत्र राठौर सिंह ने अपने बड़े बेटे मनीष सिंह व बहु खुशबू और पत्नी आशा पर जानलेवा हमला बोल दिया। जानलेवा हमले में मनीष सिंह व पत्नी खुशबू की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव वालों की बात करें तो राठौर सिंह अपने पुत्र नागेन्द्र सिंह के साथ सुबह आया और अपने बड़े लड़के मनीष सिंह 37वर्ष को घर में बंद करके धार दार हथियार से हमला करने लगा।बरामदे में घायल की पत्नी खुशबू 28वर्ष व राठौर सिंह की पत्नी आशा शोर मचाने पर गांव के लोग उपस्थित होकर कर किसी तरह से दरवाजे को तोड़ घर में घूस कर बाहर निकाला। खून से लथपथ देख पत्नी खुशबू लिपट कर रोने लगी फिर जल्लाद बने बाप भाई ने धार दार हथियार से हमला कर दिया जिसमें खुशबू भी घायल कर छटपटाने लगी।बेटे व बहू की दशा देख कर मा आशा पत्नी राठौर सिंह बीच बचाव की तो जल्लाद बने पति बेटे ने हमला कर घायल कर दिया। गांव के किसी ने पी आर वी पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही तीन थानों करमा, शाहगंज, सदर कोतवाली पुलिस पहुंच कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दी।
नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि राठौर सिंह अपने लगभग पाच बीघे जमीन से लगभग दो बीघे जमीन अपने बहन मालती को दान पत्र कर दिया है। और शेष जमीन अपने छोटे बेटे नागेन्द्र सिंह के साथ मिलकर खेती करता है।अपने बड़े लड़के को जमीन नहीं दिया। बड़ा लड़का मनीष सिंह सी एस सी चलकर जीविकोपार्जन करता है।बड़े बेटे की पत्नी खुसबू अपने सास के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूह चलाती है। गांव वालों की बात करें तो मारने पीटने के बाद आराम से जल्लाद बने बाप ने अपने खून से लथपथ कपड़े को बेलन नदी में साफ कर चलता बना।समाचार लिखे जाने तक घायलों की स्थिति नाजुक बताई गई है।जिला अस्पताल से ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर किया गया है।