Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महिलाओं की समस्याओं का किया त्वरित समाधान
MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को थाना कोतवाली शहर में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता चित्रा भट्ट को स्थानीय शहर कोतवाली में ‘शहर कोतवाल’ नियुक्त किया गया। यह पहल नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लक्ष्य को मजबूत करती है। चित्रा भट्ट ने कोतवाली पहुंची फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।मंगलवार को कोतवाली में आयोजित समारोह में चित्रा भट्ट को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कोतवाली में आए फरियादियों, खासकर महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित कस्बों के दारोगाओं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो पारिवारिक विवादों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि दो अन्य मामलों को जांच के बाद हल करने का आश्वासन दिया। चित्रा भट्ट ने कहा, “महिलाओं की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है। मिशन शक्ति हमें एकजुट होकर लिंग-आधारित हिंसा और उत्पीड़न से लड़ने की ताकत देता है।” समारोह में शहर कोतवाल नीरज पाठक ने चित्रा भट्ट को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साइबर से महिला इंस्पेक्टर शशि तिवारी और अन्य महिला हेड कांस्टेबलों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। नीरज पाठक ने कहा, “चित्रा जी की नियुक्ति से पुलिस और समाज के बीच संवाद मजबूत होगा।” मिशन शक्ति के तहत कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा, जहां चित्रा भट्ट नियमित रूप से उपस्थित रहेंगी।