मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व जान से मार देने के मामले में 22 मार्च 2025 को थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली फूलपत्ती देवी ने थाना जिगना में नामजद अभियुक्त के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना में मु0अ0सं0 63/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक “सोमेन बर्मा” ने महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिए।मंगलवार को उप-निरीक्षक तारकेश्वरनाथ सिंह ने पुलिस टीम  के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अंकित उपाध्याय पुत्र तारकनाथ उपाध्याय निवासी छतरीपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *