मेहनती और कर्मनिष्ठ अधिकारी ओ.पी. सिंह को मिर्जापुर पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

MIRZAPUR NEWS: पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ओ.पी. सिंह के लखनऊ स्थानांतरण पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा सहित मिर्जापुर पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, प्रतीक चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ओ.पी. सिंह अपने मेहनती, अनुशासित और कार्य के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। मीरजापुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अभियानों को सफलता पूर्वक संचालित किया और पुलिस बल के बीच एक प्रेरणादायी छवि बनाई। उनकी विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। अधिकारियों ने कहा कि ओ.पी. सिंह का शांत स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और जनता से जुड़ाव हमेशा याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *