Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

इंडिया कार्पेट एक्सपो में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत मार्ट में अधिकारियों, सीईपीसी व एकमा के सदस्यों के साथ की बैठक
BHADOHI NEWS: कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के आगामी 11 से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित 49वें इंडिया कार्पेट एक्सपो-2025 में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत बुधवार को डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भिखारीपुर मैदान में निर्माणाधीन हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्पेट एक्सपो मार्ट में सीईपीसी व एकमा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्माणाधीन हेलीपैड स्थल का डीएम व एसपी ने स्थलीय निरीक्षण कर आसपास के बड़े पेड़, सभी शासकीय, प्राइवेट भवनों व घरों के संदर्भ में सुरक्षात्मक बिंदुओं से आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम ने ईओ भदोही को निर्देशित किया कि भिखारीपुर मैदान पर जल भराव, कीचड़ को दुरुस्त कराते हुए साफ सफाई, चूना छिड़काव आदि सभी बिंदुओं पर व्यवस्था को सुनिश्चित करें। मैदान के बगल स्थित प्राइमरी स्कूल भिखारीपुर व सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया गया। फेयर में लगभग 160 निर्यातकों द्वारा अपने उत्पादों का उत्कृष्ट प्रदर्शन स्टालों पर किया जाएगा। अभी तक के रजिस्ट्रेशन के अनुसार 66 देशों के लगभग 450 आयातक ,खरीदार उनके प्रतिनिधि इस मेले में प्रतिभाग करेंगे। जिला कारागार पुलिस स्टाल पर कैदी बुनकरों द्वारा बनाई गई विशिष्ट उत्पाद अपनी अनूठी कारीगरी को प्रदर्शित करेगी, तो वहीं मिशन शक्ति 5 सीनरी भी छाया रहेगा। डीएम व एसपी सहित पूरी टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। बैठक में सीईपीसी व एकमा सदस्यों द्वारा उपस्थित उच्चाधिकारियों को अन्तर्राष्ट्रीय कालीन मेला को सफल बनाने व सुचारू क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत मंच, स्टेज, पार्किंग ,सजावट, ब्रांडिंग, मिनट टू मिनट कार्यक्रम, लंच, बुनकर व स्थानीय उद्यमियों व निर्यातकों से मुलाकात व संवाद कार्यक्रम सूची सहित विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। मार्ट के अंदर हाल में ओडीओपी, कारागार बंदियों द्वारा निर्मित कालीन, जीआई टैग ,लाइव डेमो, सेल्फी प्वाइंट सहित लगभग 160 स्टॉल लगाए जाएंगे। कालीन मेले में कालीन नगरी की परंपरागत हस्तशिल्प कला कौशल व संस्कृति की भी छाप रहेगी।
इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम अरुण गिरी, शिव प्रकाश यादव, डिप्टी सीईओ बीड़ा अनीता देवी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन विद्युत, उपायुक्त उद्योग, सीईपीसी सीओए सदस्य असलम महबूब, पीयूष बरनवाल, इम्तियाज अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।