Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त के बाएं पैर में लगी गोली
BHADOHI NEWS: पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार की रात तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम और एसओजी ने जौनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी शुभम अग्रवाल ने खुलासा किया। इस दौरान एएसपी ने बताया कि पुलिस जौनपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिरों से सूचना मिली कि एक सियाज फोर-व्हीलर वाहन में सवार तीन बदमाश इस रास्ते से गुजरने वाले हैं। इनमें से एक अभियुक्त भदोही कोतवाली में 99,747 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जौनपुर की ओर से आ रही संदिग्ध फोर-व्हीलर को रोकने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। आदित्य सिंह मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में रहता है। एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले से संबंधित युवराज सिंह और हिमांशु सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों प्रतापगढ़ जिले के इटौरी सगरा के निवासी हैं।अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक खोखा कारतूस 9 एमएम, एक चार पहिया वाहन सियाज कार सिलवर रंग संख्या यूपी 65ै2217 तथा 5110 रुपया नकद, 72 फर्जी एटीएम काड्र्स व 4 मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्त आदित्य सिंह को इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसकी हालत सामान्य है। मुठभेड़ के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आदित्य सिंह के अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। जिस पर धोखाधड़ी से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।