Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थानाक्षेत्र के नौढिया टोडी का पुरवा गांव मे श्रीमदभागवतकथा शुभारंभ पर कथास्थल से कलशयात्रा निकाली गयी। कलशयात्रा मे पुरूष व महिलाओ ने पांच किमी दूर पैदल चलकर यात्रा तय किया। कलशयात्रा मे डीजे के धुन पर भक्तिमय धुन पर भजन सुनकर भक्तगण खूब थिरक रहे थे। भागवत भगवान के जयकारो के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। कलशयात्रा नौढिया टोडी का पुरवा, धनवासा शिवमंदिर, हनुमतधाम, मातादेवी धाम,हीरागंज, बाबाकपुरवा स्थित शिवमंदिर, कई स्थानो से होते हुए गाजे बाजे व मंगलगीतो के बीच कलशयात्रा पुनः कथास्थल पर पहुची। जहां आचार्य देवव्रत महराज ने वैदिकमंत्रोच्चारण के बीच कलशपूजन कराकर कलश स्थापित कर भागवतकथा शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान साक्षात आनन्द के स्वरूप है।भागवतकथा एक ऐसी अमृतमई कथा है कि जिसके सुनने मात्र से मानव के जीवन की दशा व दिशा बदल जाती है। ऐसी अमृतमयी कथा जीवन मे अवश्य एक बार सुननी चाहिए। संयोजक प्रधान उज्जवल शुक्ल व पूनम शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की आरती उतारी व प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर पंकज शुक्ल संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग, चिकित्साधिकारी नीरज शुक्ल, अम्बुज शुक्ल एडवोकेट, मनुज शुक्ल, प्रेमानन्द, विवेकानन्द, ज्ञानानन्द, विनय, अतुल, अंशुल, अंकित, अंकुर आदि मौजूद रहे।