बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाडी कार्यकत्रियों की भूमिका महत्वपूर्ण:प्रतिभा

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संवाद कार्यक्रम में कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

PRATAPGARH NEWS: राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने बुधवार को पोषण माह के अर्न्तगत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया। स्थानीय लालगंज ब्लाक सभागार में संवाद कार्यक्रम में उन्होने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण है। महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा ने पोषण अभियान के तहत संतुलित आहार तथा एनीमिया मुक्त भारत को लेकर कार्यकत्रियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में वास्तविक सुधार के क्षेत्र में आंगनबाडी कार्यकत्रियां अग्रिम पंक्ति की योद्धा साबित हुई हैं। उन्होने सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान उन्होने आंगनबाडी कार्यकत्री शालवी तिवारी, प्राप्ति सिंह, वंदना गौड़, प्रतिमा शुक्ला, पूजा कोरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने दो गर्भवती महिलाओं सविता सरोज व रीतू की गोदभराई एवं तीन बच्चांे अनीता सरोज, राधा यादव व पूनम का अन्नप्रासन कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य ने आयोग की सदस्य प्रतिभा को विभाग की ओर से सम्मान सौंपा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, सीडीपीओ उदय मिश्रा, बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *