Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बीएचएनडी दिवस में अव्यवस्था देख भड़के जिलाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री को भी नोटिस जारी
SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने बुधवार 8 अक्टूबर 2025 को विकास खंड नौगढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय, बेलवा महादेव द्वितीय और आंगनबाड़ी केंद्र, महादेवा पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम रागिनी यादव अनुपस्थित पाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) नौगढ़ से बात करने पर उनकी लापरवाही की पुष्टि हुई, जिस पर डीएम ने एएनएम को तत्काल सस्पेंड करने का निर्देश दिया। आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने सैम-मैम (गंभीर/मध्यम कुपोषित) बच्चों के रजिस्टर की जाँच की और पोषाहार वितरण की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, अन्नप्रासन्न और पोषाहार का वितरण अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे टीकाकरण से एक दिन पूर्व घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित करें ताकि कोई भी जांच एवं टीकाकरण से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए।