कच्चे रोड को पक्का कराए जाने की मांग

बीते 5 वर्षों से सड़क पक्की कराए जाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण
AURAIYA NEWS: कंचौसी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप बस्ती के ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर छुटी कच्ची कलेक्ट्री रोड को पक्का निर्माण कराए जाने की मांग की,वर्षो से चली आ रही मांग पूरा नहीं हाेने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। विकास खण्ड सहार के महिपाल पुरवा के ग्रामीण कलेक्ट्री रोड तीन किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग को लेकर ग्रामीण बीते 5 वर्ष से शिकायत करते चले आ रहे हैं।आज तक सड़क कच्ची है और जगह-जगह गड्ढे हैं। आए दिन लोग चोटिल होते हैं। ग्रामीण छोटे शुक्ला, विनोद राजपूत, रिंकू राठौर, सोनू शर्मा, राधे गुप्ता, आदि ने बताया कि कंचौसी से दिबियापुर को जोड़ने वाली कलेक्ट्री रोड कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप बसी बस्ती पुरवा महिपाल से सुंखमपुर गांव की सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। गांव के लोग वर्ष 2020 से लगातार सड़क का मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक संबंधित विभागीय अधिकारियों की तरफ से सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में  राहगीर को आवागमन में भारी समस्या होती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। सभी ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *