आशा/आशा संगिनी ने कचहरी में प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने जातीं आशाएं।

ETAWA NEWS: आशा/आशासंगिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आशाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि आशा/आशा संगिनी वर्कर्स को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए आशा वर्कर्स की न्यूनतम 18 जफर रूपये तथा आशा संगिनी को न्यूनतम 24 हजार रूपये प्रतिमाह वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाय। इस भुगतान के प्रभावी होने तक वर्तमान प्रोत्साहन रशि का 2 गुना त्यतिरिक्त किया जाय। आशा आशा संगिनी को सामाजिक सुरक्षा के दागरे में लेते हुए ईपीएफ एवं ईएसआई का नाम प्रदान किया जाय। आशा संगिनी को सुपरवाईजर का दर्जा प्रदान किया जाय। आशा/आशा संगिनी को मोबाइल या टेबलेट मुहैया कराया जाय। आशा/आशा संगिनी वर्कर्स का निःशुल्क बीमा किया जाय तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रूपये का भुगतान मुआवजा के रूप दिया जाय।रिटायरमेन्ट वेनिफीट के रूप में एकमुश्त 10 लाख का भुगतान किया जाय। अनुभवी आशा/आशा सांगनी वर्कर्स को टीकाकरण के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय। आशा संगिनी कर्मचारियों को विजिट हेतु इलेक्ट्रानिक स्कूटी प्रदान किया जाय। आशा/आशा संगिनी बहनों को प्रधामंत्री / मुख्यमंत्री आवास सुविधा प्रदान किया जाय। अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए आशा संमिनी को यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाय। मातृत्य अवकाश की व्यवस्था की जाय। ज्ञापन देने वाली आशाओं में रेखा देवी, सरला, सुषमा, पूनम देवी, कमला देवी, कलावती, मनोरमा, रचना देवी, रामकांती, विनीता देवी, ऊषा देवी, संगीता देवी, हेमलता आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *