Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBADHRA NEWS: तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित सवेरा होटल कंपाउंड में बुधवार को देर शाम हुए सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाएं और पुरुष भजनों, फिल्मी गीतो पर जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति और सभ्यता से युवा पीढ़ी परिचित होते हैं। साथ ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और उत्सव का आनंद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों व समाजसेवियों को सोनभद्र डांडिया नाइट समिति ने सम्मानित किया। इस अवसर पर तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।