Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: गुरुवार से भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज मम्फोर्डगंज में लगाए गए 10 दिवसीय स्वदेशी मेले के उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के मिशन में स्वदेशी अपनाकर लोग अपना सहयोग दें। मेले में स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज देश ही नहीं दुनिया में भारत के उत्पादों की मांग उनकी उपयोगिता बढ़ती जा रही है। विभिन्न नवाचारों के माध्यम से युवा वर्ग भी स्वदेशी उत्पादों व्यवसायों की ओर बढ़ रहा है। नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। ये आत्मनिर्भर भारत की उभरती तस्वीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी को लेकर जनजागरण को गति दी है। आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (एक जिला एक उत्पाद) योजना से रोजगार का सृजन हुआ है। मेले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खादी, हैंडलूम, व अन्य स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान डॉ शैलेष पांडेय, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, विश्वाश श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, विवेक गौड़ आदि उपस्थित रहे।