Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AMETHI NEWS: कोतवाली क्षेत्र के जामो भादर चौराहे पर बुधवार की रात्रि स्कार्पियो व डीसीएम के बीच हुई टक्कर में स्कार्पियो सवार एक ही गांव के पांच लोग तथा डीसीएम सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में डीसीएम और स्कार्पियो चालक मामुली रूप से चोटिल बताया जा रहा है। घायलों की पहचान मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुटरू गांव के रहने वाली नौशीन बानो(13) तथा इसहाक(35), गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी असलम(35) तथा स्कार्पियो सवार अयोध्या जिले के मछली मंडी नियावा चौराहा निवासी शुभम(17) विकास (20) अरूण (17)करन(17) निखिल (17) शामिल हैं। जिसमें नौसीन बानो की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जाता है कि स्कार्पियो पर सवार सभी व्यक्ति अयोध्या से गौरीगंज किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानपुर से आ रही डीसीएम से कोतवाली थाना क्षेत्र के जामो भादर चौराहे पर स्कार्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम दूकान से तथा स्कार्पियो पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कार्पियो और डीसीएम दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहनों में सवार आठ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद परतोष चौकी प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो और डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है। परतोष चौकी प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।