महासचिव मनोनीत होने पर करूण पाण्डेय ने राज्यसभा सांसद को स्मृति चिन्ह के साथ “हल” किया भेंट

PRATAPGARH NEWS: उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस  ( मध्य जोन) के महासचिव मनोनीत होने पर करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या को साथ लेकर राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी जी के लखनऊ स्थित आवास पहुंच कर स्मृति चिन्ह के साथ किसान कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह “हल” भेंट करके किसानों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रतापगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार हमेशा किसानों की अनदेखी करती है जब किसानों को पानी की जरूरत होती है तब नहरों से पानी गायब होता है और जब खाद , बीज की जरूरत होती है तब समितियों से खाद गायब होती है बीज अगर देर सवेर आया भी तो उसकी क्वालिटी देख किसान उस बीज को अपने खेत में बोना नहीं चाहते हैं। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर डॉ आर सी पांडेय ने किसानों की दीन हीन दशा का जिम्मेदार योगी सरकार को ठहराते हुए बताया कि किसान दिन प्रतिदिन कर्ज के बोझ से परेशान है उसकी सुधि सरकार नहीं ले रही है आवारा पशु हैं जो किसानों की नींद हराम किए हुए हैं पशुओं से जहां धन का नुकसान हो रहा है वहीं आए दिन किसान पशुओं के हमले में घायल होकर अपनी जान गंवा रहे है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी सिंटू मिश्रा, मुन्ना यादव, लल्लू पाल, लव त्रिपाठी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *