कलिकाल में श्रीरामनाम के जप में है मंगल-श्री राम ज्ञात

अमावां में चार दिवसीय श्रीराम कथा विश्राम दिवस पर उमड़े श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: अमावां स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल प्रेक्षागृह में चार दिवसीय श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी। कथाव्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्री राम ज्ञात जी महराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने धरा पर अधर्म के संपूर्ण विनाश के लिए धर्म का शंखनाद किया। उन्होने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र ने सत्ता को भी लोकमंगल की प्रेरणा मिला करती है। उन्होने कहा कि सबके प्रति अनुराग तथा प्राणियों के कल्याण के लिए श्रीरामावतार जगत के लिए शाश्वत प्रेरणा हैं। कथाव्यास राम ज्ञात जी महराज ने बताया कि कलिकाल में रामनाम का मंत्र ही मनुष्य के लिए सुखदायी है। उन्होने श्रद्धालुओं से कहा कि भगवान श्रीराम की पूजा का प्रतिफल जीवन में आचरण की नैतिकता से ही मिल सकती है। उन्होने तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस की चौपाईयों के उदाहरण के साथ प्रभु श्रीराम की महिमा का प्रभावी गुणगान भी किया। संयोजक समाजसेवी एसपी पाण्डेय ने श्रद्धालुओं के साथ व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डा0 देवमणि त्रिपाठी, डॉ0 राजकुमार पाण्डेय व डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी एवं ललित पाण्डेय ने कथाव्यास राम ज्ञात जी महराज का विश्राम दिवस पर सम्मान किया। संचालन स्वामी भानु प्रताप पाण्डेय ने किया। इस मौके पर अखिलेश पाण्डेय, रूद्र प्रताप पाण्डेय, कृष्णानंद त्रिपाठी, रामेश्वर नाथ शुक्ल, राज किशोर शुक्ल, दीनानाथ पाण्डेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *