इटावा में कांशीराम जी को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस बोली उनका संघर्ष रहेगा प्रेरणा : प्रशांत तिवारी

ETAWA NEWS: महेरा चुंगी स्थित कैंप कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रशांत तिवारी ने बहुजन नायक और महान समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रशांत तिवारी ने कहा कि पंजाब में जन्मे कांशीराम जी को पूरे देश में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बाद दलितों का सबसे बड़ा नेता माना जाता है। उन्होंने दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए कांशीराम जी के संघर्ष को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर उनके मार्गदर्शन का पालन करती रहेगी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि “आज बसपा, भारतीय जनता पार्टी की बी टीम के तौर पर काम कर रही है।” श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रोहित दुबे, राकेश कढ़ेरिया, कामता प्रसाद जाटव, रामू जाटव, श्यामवीर राजपूत, अशोक कुमार, विनोद कुमार, राहुल यादव और विक्की दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *