मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत मेधावी छात्राओं एवं महिलाओं को सम्मान समारोह आयोजित

AURAIYA NEWS: राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग/ जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला द्वारा मानस सभागार कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत मेधावी छात्राओं एवं महिलाओं के सम्मान समारोह मे आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई व महिलाओं के स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया तथा छात्राओ/महिलाओ के द्वारा किये गए नारी सशक्तीकरण विषयक नृत्य,योग, सास्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतिभागियों के विजेता छात्राओ को धनराशि/चेक प्रदान किए साथ ही महिला शक्ति 5.0 से संबंधित नेशनल कैडिट कोर की 22 छात्रा कैंडिटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद, सदर विधायिका, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *