प्रावि दोमाठ सेवरही में नालेज शेयरिंग कार्यक्रम व टीएलएएल मेला आयोजित

KUSHINAGAR NEWS: सेवरही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दोमाठ में खण्ड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में नालेज शेयरिंग कार्यक्रम एवं टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों द्वारा बनाए गए इन टीएलएम से बच्चो को जल्दी सीखने में मदद मिलती है। बच्चो का ध्यान विषय की ओर सहजता से आकृष्ट होता है। अनुश्रवण डायट प्रवक्ता आश्वनी कुमार सिंह, अर्चना एवं  जितेन्द्र कुमार गोंड एआरपी सेवरही, राजेश तिवारी द्वारा किया गया। इनके द्वारा उत्कृष्ट टीएलएम को जनपद स्तरीय प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया। कार्यक्रम में अरविन्द सिंह पटेल निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, धर्मेन्द्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष, मधेश मिश्र अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ, सुमंत मिश्व मंत्री, एजुलहक मंत्री, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार गोंड, ढोढ़ा प्रसाद, संजय सिंह, संजय यादव, विनोद कुमार जिलामंत्री अटेवा, नगीना यादव, शशिकान्त, राजेश राय, उमा राय, मनोज कुमार, मृत्युंजय पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *