Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: देश लंदन में भारतीय संस्कृति, भक्ति और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला जब “लंदन की राम लीला 2025” का भव्य मंचन हुआ। इस आयोजन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और सभी ने एक स्वर में कहा इस लीला का निर्माण एवं निर्देशन प्रवीण कुमार द्वारा किया गया, जो संस्था सुट्टों फ्रेंड्स के संस्थापक हैं। यह लीला पूरी तरह सामुदायिक सहयोग से, बिना किसी व्यावसायिक उद्देश्य के आयोजित की गई — “समाज के लिए, समाज द्वारा।” इस मंचन में लगभग 35 कलाकारों और 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हर दृश्य में महीनों की साधना और टीम की निष्ठा झलकती रही। प्रोडक्शन टीम के सदस्य अनूप काबरा, रोहित मलिक, मनीष साहल, आशीष अग्रवाल, अभिनव पाठक, सचिन शेलके, अंजनी कुमार, मनीष गुप्ता, रुशिल अग्रवाल, सिद्धार्थ पांधी और धवल ठक्कर ने अपने अथक प्रयासों से इस कार्यक्रम को एक “वॉव फैक्टर” प्रदान किया, जिसने पूरे दर्शकदीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौंदर्य वेशभूषा और मेकअप की जिम्मेदारी कई गृहिणियों ने बड़े प्रेम से निभाई, जिनमें अपेक्षा गांधी, पिंकी कुमार, मालती सिंह, वैशाली सिंह, रिचा और अन्य महिलाएं प्रमुख रहीं। यह सचमुच “नारी शक्ति” का सुंदर उदाहरण था। इस सांस्कृतिक आयोजन में अनेक प्रतिष्ठित अतिथिएम.पी. ल्यूक टेलर,एम.पी. बॉबी डीन, वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा सभापति,बेरी लुईस, लिबरल डेमोक्रेट्स लंदन के लीडर,काउंसलर रिचर्ड चटर्जी, डॉ. कुलदीप शेखावत ऑफ बीजेपीयूके, हिर्देश गुप्ता – इंडियन डायस्पोरा ऑफ़ यूके, आदित्य प्रताप सिंह ग्लोबल ब्रिलियंस फोरम, अजय ठाकुर, श्री मती अनुराधा पांडेय भारत के उच्चायोग (लंदन) प्रतिनिधि, मनीष मल्होत्रा वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स इन्फोसिस, अंशुल श्रीवास्तव सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड यूरोप, काउंसलर तुषार कुमार उपस्तिथ रहे.