जन अधिकार पार्टी ने कांशीराम साहब के परिनिर्माण दिवस पर भारत रत्न की मांग

जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

JHANSI NEWS: भारत के अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यकों एवं शोषित, बंचित, उत्पीडित समाज की आवाज बन कर उनमें राजनैतिक चेतना जागृत कर हक अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले बहुजन नायक कांशीराम साहब  के परिनिर्वाण दिवस (पुण्य तिथि) पर जन अधिकार पार्टी जो उनके द्वारा दिखाये गये सिखाये गये रास्ते “जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के आह्वान पर चलने के संकल्प के साथ कोटिशः नमन करती है और मांग करती है कि ऐसे महान विभूति मान्यवर कांशीराम साहब को “भारत रत्न” देकर सम्मानित कर भारत सरकार सही मायने में श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करें। जन अधिकार पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत सभी जिला मुख्यालयों (कलेक्ट्रेट) पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन करेंगी। हम गरीब मजदूर, किसान अपने व अपने बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए जन अधिकार पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होकर ज्ञापन-पत्र के माध्यम से निम्नलिखित मांग करते है :-बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के सामाजिक-राजनैतिक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाय । उत्तर प्रदेश में जैसे विद्युत कनेक्शन लेना अपराध हो गया है पुलिस थाने से ज्यादे लोग बिजली थाने से डरने लगे है क्योंकि विद्युत विभाग बिना मीटर की रीडिंग लिए मनमाना विद्युत बिल भेज दे रहे है. उपभोक्ता विद्युत बिल सुधरवाने के लिए विद्युत ऑफिस दौड़ दौड़ के परेशान हो जा रहे है, जिससे उनका बिल चाहकर भी जमा नही हो पा रहा है। इसलिये मीटर की रीडिंग लिए बिना विद्युत बिल न भेजा जाय और विद्युत बिल संशोधन की प्रक्रिया को और आसान व सुलभ बनाया जाय और 300 यूनिट से कम विद्युत उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत बिल माफ किया जाय। देश में हरित क्रांति के तहत किसानों ने अनाज की पैदावार जैसे समर्थन मूल्य घोषित सभी उपज के साथ ही साथ धान प्रति एकड़े 30 से 35 कुंतल तक बढ़ाकर देश के अनाज भण्डार को भरते हुए सभी लोगों के पेट की क्षुधा को शांत करने का कार्य किये है, इसलिए किसानों की समस्त ऊपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित किया जाय इसके लिये पर्याप्त क्रय केन्द्र, बोरा, कांटा व पैसे की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाय। बीते खरीफ के सीजन में प्रदेश के सभी किसान डीएपी व यूरिया के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर हुए और दोगुने मूल्य पर उर्वरक खरीदने को मजबूर हुए इसलिये समय से किसानों के मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी व यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। महामहिम से सादर अनुरोध है जन अधिकार पार्टी के साथ हम सभी उपस्थित जनों की उपरोक्त मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए यथाशीघ्र समुचित समाधान के लिए संबंधितों को निर्देशित करने की कृपा करें। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी बुंदेलखंड प्रभारी कालीचरण कुशवाहा, मंडल प्रभारी दयाराम मुखिया , प्रदेश महासचिव श्रीमती प्रेमवती, डॉ बालचन्द,आर डी फौजी, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिला सचिव एड. रामकुमार कुशवाहा पाडरी, जिला महासचिव पुरूषोत्तम, डॉ ध्रुव कुशवाहा, राकेश कुशवाहा बड़ागांव,एड मनमोहन कुशवाहा टांकोरी, आशू शिवहरे,आयुष खरे,एड नरेंद्र कुमार,अनुराग, वीरेंद्र माते,चंद्रभान, पुष्पेंद्र निमोनिया, चंद्रशेखर, खूबचंद फौजी, शैलेंद्र मोर्या,केशव,रमेश, बृजकिशोर, श्रीमती कौशा पूर्व जिलाध्यक्ष सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *