Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

146 मामलों में ₹100650 का राजस्व वसूला गया
JHANSI NEWS: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले एवं अनियमित यात्रियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्रवाई कर रेलवे राजस्व की रक्षा करना था। इस दौरान कुल 146 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल एक लाख छह सौ पचास रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में अरुण राय, अंशुल त्रिपाठी, अमित गुप्ता, अविनाश करोसिया, आसिफ अली, आदित्य तिवारी सहित चेकिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टिकट चेकिंग अभियान पूरी तरह से समन्वित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनियमित यात्रियों में जागरूकता एवं अनुशासन का माहौल बना। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें एवं भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है एवं इससे रेलवे को आर्थिक क्षति होती है।