मरीज की मौत पर परिजनों ने किया  हंगामा

JHANSI NEWS: सड़क दुर्घटना में घायल मरीज की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के आईटीआई क्षेत्र निवासी मनोज अहिरवार ऐसी सुधारने का कार्य करता था। सोमवार की रात वह ऐसी सुधार कर बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी ग्वालियर रोड के पास उसकी बाइक फिसल गई जिससे जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल इसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गत रोज परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के समीप बने एक निजी अस्पताल  में भर्ती कराया। मनोज के परिजनों का आरोप है कि पहले उनसे इलाज के नाम पर अस्सी हजार रुपए फिर पचास हजार रुपए जमा करवा लिए और गुरुवार की दोपहर अस्पताल वालों ने इसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इस बात पर हंगामा कर रहे थे कि मनोज के इलाज में लापरवाही बरती साथ ही पैसे भी ठग लिए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक  व्यक्ति ने उन लोगों को धमकाते हुए उन्हें वहां से भाग जाने को कहा। इस पर हंगामा कर रहे लोग आक्रोश में आ गए और हंगामा करने लगे। तभी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *