Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जगह-जगह लोगों ने किया यात्रा का भव्य स्वागत
फौजियों का माल्यार्पण कर किया सम्मान
अमर शहीदों के बलिदान की गाथा से गूंजा जनपद
FATEHPUR NEWS: देशभक्ति के ओज से ओतप्रोत रेजांग ला रज कलश यात्रा शुक्रवार को जनपद पहुंची तो हर ओर “भारत माता की जय” और “भारत के अमर शहीद अमर रहें” के जयघोष गूंज उठे। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा संचालित इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सैनिक गेस्ट हाउस से निकली जो कि लखनऊ बाईपास होते हुए पक्का तालाब, बाकरगंज, ज्वालागंज, थरियांव व खागा में रेजांगला प्रभारी बनाए गए चौधरी राजेश यादव के आवास में भी स्वागत हुआ। वहीं खैरपुर कटोघन में स्वर्गीय श्री शिव नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा में शामिल फौजियों का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। जनपद में यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा विंग प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने किया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव कर रहे हैं। इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट व ऑल इंडिया प्रभारी तेलंगाना से किरण सिंह यादव ने उपस्थित जनसमूह को रेजांग ला युद्ध का गौरवशाली इतिहास बताया, जबकि राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव ने अमर बलिदानियों की गाथा सुनाई, जिसे सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में जनपद के सभी प्रमुख यादव नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही सर्व समाज एवं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में वीर सिंह यादव पूर्व सैनिक, सुरेंद्र सिंह, अंशु यादव, भूप सिंह, नरसिंह, उमेश, शहंशाह अब्दी, शीबू खान, त्रिभुवन सिंह, अश्वनी कुमार, अमित पाल, विनय, ध्यान सिंह, राहुल, वीर सिंह, सेराज अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे हैं।
साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया रेजांग ला रज कलश यात्रा का स्वागत
शुक्रवार को फतेहपुर शहर में अमर शहीदों की स्मृति में निकाली गई रेजांग ला रज कलश यात्रा का स्वागत साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से भी किया गया। इस दौरान देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल वीर सैनिकों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा शहीदों की रज कलश को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी एवं फतेहपुर जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह तथा जिला सचिव धीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि रेजांग ला के शहीद केवल भारतीय सेना के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उनके बलिदान ने भारत की सीमाओं को नहीं, बल्कि देशवासियों के आत्मसम्मान को सुरक्षित रखा है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रेजांग ला युद्ध भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जहाँ 120 भारतीय जवानों ने पाँच हजार चीनी सैनिकों के मुकाबले लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। ऐसी यात्रा हमें अपने शहीदों के त्याग को याद रखने और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का संदेश देती है।