Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर में विगत तीन माह जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव एवं अन्य सभी लंबित भुगतानों को लेकर जनपद के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मचारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो में व्याप्त रोष एवं आक्रोश को लेकर शुक्रवार को आकाश गंगवार जिलाध्यक्ष CHO संघ के नेर्तृत्व में सीएमओ डॉ.चंद्र प्रकाश को ज्ञापन सौंपाकर जल्द से जल्द वेतन भुगतान करवाने की अपील किया |CHO संघ के महामंत्री आदित्य यादव ने कहा कि मंहगाई के इस दौर मे अल्पवेतनभोगी संविदाकर्मियों का इतने लम्बे समय से वेतन एवं PBI इंसेंटिव ना मिलने से समस्त दैनिक जरूरते बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है | जिससे जीवन यापन करना दुर्बल हो गया है। हम सभी स्वास्थ्य कर्मी मानसिक रूप से तनाव में अपने ड्यूटी का निर्वहन कर रहे है। अतः सीएमओ से अनुरोध है कि प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में वेतन मिल गया है ऐसे हमारा जनपद ही क्यों वंचित है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर द्वारा दिनांक 13/10/2025 दिन सोमवार तक वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि सोमवार तक वेतन नही मिला तो हमलोग बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालो मे ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए राकेश सिंह,आकाश गोविन्द राव,दीपक सिंह,राजकुमार राय,सतीश मिश्रा,मोहिनी गुप्ता,आतेश कुमार, अब्दुल हामिद, सपना पाण्डेय, अंजू सिंह,अतुल राय, राहुल गुर्जर, रामजी गुप्ता, सागर नागर,हिमांशु गोयल एवं साथ ही जनपद के सैकड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहें।