Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

VARANASI NEWS: शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हरिश्चंद्र पी जी कालेज में मनोविज्ञान विभाग, गाइडेंस एंड काउंसिलिगं सेल तथा “भारतेन्दु कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का विषय था- Introduction to Indian Music Therapy and Stress Management Interventions कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके तथा छात्राओं महिमा यादव एवं अंशिका यादव द्वारा कुलगीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके किया गया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ममता वर्मा ने सर्वप्रथम मंचस्थ विद्वत जन एवं सभागार में उपस्थित सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा भरी जीवनशैली में मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा करना सबसे बड़ी भूल है।कार्यक्रम में प्रोफेसर विश्व नाथ वर्मा, प्रोफेसर अनिल, प्रोफेसर ऋचा, प्रोफेसर अनुपम शाही, प्रोफेसर शिवानंद, प्रोफेसर कनकलता, डॉ. ओमशर्मा, डॉ धर्मेंद्र, डॉ प्रतिमा, डॉ शेफाली डॉ आशुतोष , डॉ. अलका, डॉ पवन एवं महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, मनोविज्ञान विभाग के गणेश यादव, रुचि, महाविद्यालय परिवार के कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।