Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गौरतलब हो कि इससे पूर्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहयोग राशि वितरित किया था। उस समय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे ने कहा था कि हम यह विश्वास दिलाते है कि बार एसोसिएशन हर कठिन समय में अपने सदस्यों एवं उनके परिजनों के साथ खड़ी रहेगी। इसी कडी में आज दूसरी बार अधिवक्ताओं / परिजनों को सहायता राशि वितरित किया गया।
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 44 अधिवक्ताओं को चिकित्सीय सहायता समिति के अनुमोदन के बाद चिकित्सीय सहायता धनराशि प्रदान की। शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे एवं महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिवक्ताओं को चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सोनू, विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरूण, संयुक्त सचिव प्रशासन बैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शशि कुमार द्विवेदी उग्र, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय आरडी, संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र, कार्यकारिणी सदस्य अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला, अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवं अमित सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय ने दी।