मिशन शक्ति अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय की छात्रा गार्गी मिश्र बनी एक दिन की जिलाधिकारी

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित एक दिन का जिलाधिकारी कार्यक्रम संपन्न हुआ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा गार्गी मिश्र ने एक दिन की संतेकित जिलाधिकारी बन प्रशासनिक कार्यों की बागडोर संभाली एवं जनता दर्शन में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना एवं फोन पर संबंधित को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान आयोजित  संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने डीएम से विभिन्न विषयों जैसे टाइम मैनेजमेंट, पढ़ाई में एकाग्रता, कैरियर चयन, सोशल मीडिया का प्रभाव, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर प्रश्न पूछे, छात्राओं के प्रश्नों का डीएम ने बेहतर तरीके से जवाब दिया। डीएम से बातचीत कर सभी छात्राएं खुश दिखीं। उस अवसर पर डीएम ने कहा कि सभी छात्राएं सदैव नया सीखने का प्रयास करें, कठिन परिश्रम एवं लगन से आगे बढ़ें।सभी छात्राओं में प्रशासनिक क्षमता की वृद्धि को डीएम ने सभी छात्राओं को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का भ्रमण कर कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, एडीएम न्यायिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य चंदन पांडे, प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण, केंद्रीय विद्यालय, सिटी मांटेसरी की छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *