यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला- 2025 का सांसद जगदंबिका पाल ने किया शुभारंभ

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाए जाने को मा०  प्रधानमंत्री जी के स्वदेशी उत्पादों को अपनाए जाने के आह्वान एवं प्रदेश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने को मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के क्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने हेतु जनपद में बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ मा० सांसद (अध्यक्ष जे०पी०सी० वक्फ बोर्ड ) श्री जगदंबिका पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मा० विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला ,जिलाध्यक्ष श्री रवि मिश्रा, डीएम श्री पवन अग्रवाल ,  मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्त उपस्थित रहें। इस अवसर पर मा० सांसद (अध्यक्ष जेपीसी वक्फ बोर्ड ) श्री जगदंबिका पाल ने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन एवं कानून का राज स्थापित हुआ है , जिससे निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश हैं तथा प्रदेश में बड़े निवेश हो रहे हैं , उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसी मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने को पहल एवं प्रयास किया तो प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वन जिला वन प्रोडक्ट के माध्यम से किया। वन जिला वन प्रोडक्ट के माध्यम से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान बनी।बउन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने को स्वदेशी उत्पादों को अपनाए , भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाए जाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन में हम सभी अपना सहयोग दें एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाए । उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील किया कि जनपद बलरामपुर में बने स्थानीय उत्पादों पर गर्व करें एवं मेले में आकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी अवश्य करें।इस दौरान मा०  विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम , मा० विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला एवं डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा जनपदवासियों से मेले में अवश्य आने एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदारी किए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोक गायिका मांडवी तिवारी द्वारा अवधी भाषा में गीत प्रस्तुत किए गए , जिसकी माननीय सांसद जी द्वारा प्रशंसा की गई। इस दौरान मा० जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी , श्री डीपी सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  उपायुक्त उद्योग व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *