Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट बालकृष्ण कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट कंपाउंड, सी जे एम कंपाउंड एवं जजी परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित जूनियर अधिवक्ताओं से जनसंपर्क कर मांगा समर्थन। वही प्रत्याशी एडवोकेट बालकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल न मिलने सहित अनेक समस्याएं हैं। सबसे बड़ी दिक्कत जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होना है। वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जाते हैं। इससे दिनभर कचहरी के आसपास जाम लगा रहता है। अधिवक्ताओं की सुरक्षा, समस्याओं का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी । इस अवसर पर अध्यक्ष कुशवाहा समाज झांसी एड. सुरेश कुशवाहा कोछाभांवर,एड. रामकुमार कुशवाहा पाडरी, एड. आयुष खरे, एड. मनमोहन टांकोरी, एड. आशु शिवहरे, एड. सर्वेश गौतम, एड. राकेश कुशवाहा बड़ागांव सहित आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहें।