Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत टंडन रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वर्तन की दुकान के तीसरी मंजिल से धुआं के साथ आग की पलटे बाहर निकलने लगी। आनन फानन में घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ओर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से दुकान में रखा लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार निवासी अनिल नगरिया के पुत्र अमन नगरिया सीपरी बाजार टंडन रोड पर नगरीया क्लॉथ के नाम से वर्तन की दुकान खोले हुए है। शुक्रवार की सुबह दुकान की तीसरी मंजिल से धुआं निकलने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक धुआं आग में तब्दील हो गया। इधर घटना को देख वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर व्यापारी नेता पंकज शुक्ला सहित कई व्यापारी, दुकान मालिक ओर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी की घटना में लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। व्यापारी नेता पंकज शुक्ला ने बताया कि आग का कारण ऐसी के बिजली के तारों में शोर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से वहां रखा लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया।