Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर आत्मीयता के साथ याद किया गया और अपने-अपने क्षेत्र में उनके योगदान पर गहनता के साथ चर्चा की गई। भाजपा महानगर के प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनमोहन पार्क स्थिति जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयप्रकाश जी ही वह शख्स रहे जिनके अभियान से कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार को हार का सामना करना। 1977 में उस वक्त कांग्रेस की कार्यप्रणाली से हिंदुस्तान की जनता त्रस्त थी और लोकनायक के अभियान से देश की जनता को राहत मिली। उन्होंने उस वक्त “सम्पूर्ण क्रांति” का आह्वान किया था और कहा था-सिंहासन खाली करो, जनता आती है। आतताई सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का साहस लोकनायक के पास ही था। 1999 में, नारायण को उनकी सामाजिक सेवा के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ” भारत रत्न ” से सम्मानित किया गया। पवन श्रीवास्तव ने महानायक अमिताभ बच्चन को याद करते हुए कहा कि वह प्रयागराज के ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व हैं। फ़िल्म और कला के क्षेत्र में श्री बच्चन का योगदान अतुलनीय है। 84 साल की उम्र में भी वह जितने सक्रिय हैं उससे आज के युवा वर्ग को सीख लेनी चाहिए और चिरयुवा बने रहने के लिए उन्हें फॉलो करना चाहिए। उनके जैसा मेहनती और अनुशासित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए, यही गुण इंसान को बुलंदियों पर पहुंचाता है। इस अवसर पर पार्षद नीरज गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर पाल , आलोक श्रीवास्तव, शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।