शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं त्यौहार-पुलिस महानिरीक्षक

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अलर्ट

MIRZAPUR NEWS: पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने गूगल मीट के जरिए आगामी त्योहारों जैसे धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सर्राफा बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को निर्देश दिए। स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों को असामाजिक, अवांछनीय और साम्प्रदायिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए और सोशल मीडिया पर वायरल खबरों और गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि रखने को कहा गया है ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत ढ़ाबा, होटल, बस स्टैंड आदि संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग किया जाए।
    परिक्षेत्र के थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर वाहन चेकिंग की जाए, साथ ही बैंक/ए.टी.एम के आस-पास भी विशेष चेकिंग कराई जाए। इस दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि आगामी दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकाने लगायी जाती है इसलिए यह आवश्यक है कि विस्फोटक/पटाखों की दुकानों/गोदामों के सत्यापन एवं पटाखों के अवैध भंडारण पर कठोर कार्रवाई की जाये पटाखों के निर्माणकर्ताओं के लाईसेंस चेक किये जायें एवं यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी दशा में पटाखों का अवैध भण्डारण न होने पाये। चेकिंग की प्रक्रिया सही दिशा निर्धारित मानक के अनुसार ही पूर्ण किया जाए। चिन्हित उपद्रविदियों/अराजक तत्वों को पाबंद किया जाए और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरती जाए। शासन एवं मुख्यालय द्वारा त्योहार के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करायें तथा यह सुनिश्चित करें की आगामी त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातवरण में सम्पन्न हो। आईजी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा पर पूर्णतया रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि कहीं भी फर्जीवाड़ा की सूचना प्राप्त होने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए । सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए । जनपद में यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें । परीक्षा केंद्रों पर लगाये जाने वाले फोर्स को ब्रीफ कर उचित दिशा-निर्देश देते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *