Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण मे थाना भरथना मे क्रेच का जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों के हित में उठाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कदमों की जानकारी दी गई। क्रेच की स्थापना का उद्देश्य ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कार्यस्थल पर ही शिशु देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक सशक्त एवं सुचारु रूप से कर सकें। इस पहल से महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जमीनी स्तर पर सशक्त रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर पुलिस/प्रशासन के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।